हर इन्सान के अन्दर एक बहुत प्यारा सा, बच्चा छिपा होता है, जीवन की व्यस्तताएं तथा जिम्मेवारियों के कारण हम उस बच्चे को हंसने से रोकते रहतें हैं . "कोई क्या कहेगा" के भय से वह बच्चा कभी सब के सम्मुख नहीं आ पाता और हम बड़प्पन का लबादा ओढे रह कर, हँसना लगभग भूल जाते हैं ! बड़प्पन की इस बेवकूफी से निकलने का प्रयास है, " लाइट ले यार " !